सिंगरौली: कलेक्ट्रेट के समय सीमा के बैठक में जिला कलेक्टर ने कहा जल गंगा संवर्धन अभियान में विभागीय अधिकारी भागीदरी सुनिश्चित करें
जिला सिंगरौली के विभागीय अधिकारी जल गंगा संवर्धन अभियान में अपनी सत प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करें इस आशय का निर्देश कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय सीमा के बैठक के दौरान दिया।उन्होंने निर्देश दिए कि विभागीय अधिकारी अपने अपने विभाग में सीएम हेल्पलाइन संबंधित शिकायते जो 50 दिवस से अधिक समय से लंबित है उनके शीघ्र निराकरण करें।