हल्का सनौर से आज़ाद चुनाव लड़ेंगे राकेश बग्गा, बोले— विकास मेरी पहली प्राथमिकता, राष्ट्रीय कदम न्यूज़ से खास बातचीत में हल्का सनौर (जिला पटियाला) से आज़ाद उम्मीदवार राकेश बग्गा ने ऐलान किया कि वह आगामी विधानसभा चुनाव आज़ाद उम्मीदवार के तौर पर लड़ेंगे।
राकेश बग्गा ने कहा कि हल्का सनौर विकास के मामले में काफी पीछे रह गया है। क्षेत्र की अधिकांश सड़कें टूटी हुई हैं और लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें आशीर्वाद देती है, तो उनका पहला लक्ष्य पूरे हल्के का विकास और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना होगा।
जब उनसे पूछा गया कि क्या किसी राजनीतिक दल ने उन्हें चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है, तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें किसी भी राजनीतिक दल से कोई प्रस्ताव नहीं मिला है और वह केवल आज़ाद उम्मीदवार के रूप में ही चुनाव मैदान में उतरेंगे।
क्या हल्का सनौर की जनता इस बार एक आज़ाद उम्मीदवार पर भरोसा करेगी? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
#राष्ट्रीयकदमन्यूज़ #RakeshBagga #Sanour #Patiala #PunjabPolitics #AssemblyElection #IndependentCandidate #BreakingNews