हरियाणा विधानसभा मानसून सेशन में हंगामा- पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले-मुझे गेट पर धक्के मारे,आपने गुंडे भेजे थे क्या? आज सुबह कांग्रेस के विधायक हाई कोर्ट चौक से काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन करते हुए विधानसभा कूच के लिए निकले थे। विधानसभा के एंट्री गेट के पास पुलिस और सिक्योरिटी ने उन्हें रोक दिया। प्रशासन ने कहा कि विरोध दर्ज करवाते हुए विधायक विधानसभा परिसर में प्रवेश नहीं कर सकते।इस दौरान विधायकों की पुलिस और विधानसभा सिक्योरिटी से बहस हुई और पुलिस ने उनके हाथों से तख्तियां व बैनर छीन लिए। इसके बाद विधायक बैनर छोड़कर नारेबाजी करते हुए विधानसभा परिसर में दाखिल हुए।