Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image

विश्व जनसंख्या दिवस पर श्योपुर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन विजयपुर में रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश ----- विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय श्योपुर के मैटरनिटी वार्ड में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य परिवार नियोजन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रति लोगों को जागरूक करना था। इस अवसर पर सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. एस. एन. बिंदल ने उपस्थित हितग्राहियों एवं परिजनों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ एवं समृद्ध समाज के निर्माण के लिए छोटा एवं संतुलित परिवार अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों को अपनाने तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं का नियमित लाभ लेने की अपील की। कार्यक्रम में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जी. एस. धाकड़, डॉ. प्रदीप शर्मा, डॉ. श्वेता गुप्ता, डॉ. कान्हा राम एवं डॉ. यीशा शिवहरे ने भी परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों, सुरक्षित मातृत्व, जन्म अंतराल तथा जनसंख्या नियंत्रण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परिवार नियोजन अपनाने से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आती है तथा परिवार का सामाजिक एवं आर्थिक विकास सुनिश्चित होता है। कार्यक्रम में नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। इस दौरान हितग्राहियों को परिवार नियोजन संबंधी जानकारी प्रदान की गई तथा उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ राघवेंद्र कर्ण ने उपस्थित लोगों को बढ़ती जनसंख्या से उत्पन्न होने वाली चुनौतियों के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा अधिकारियों ने परिवार नियोजन के स्थाई एवं अस्थाई साधनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विजयपुर से निकाली गई इस रैली में सी.एच.सी. विजयपुर के चिकित्सा स्टाफ द्वारा सहभागिता की गई। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

11 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 11, 2026

MORE NEWS

सुरमयी श्योपुर- सावन संध्या 13 जुलाई को, तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
श्री हजारेश्वर मेला रंगमच पर शाम 6.30 बजे से होगा आयोजन
 -----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा की पहल पर शुरू हो रहे क्रियेटिव श्योपुर की संकल्पना पर आधारित पहला कार्यक्रम 13 जुलाई को श्री हजारेश्वर मेला रंगमच श्योपुर पर शाम 6.30 बजे से आयोजित किया जा रहा है। क्रियेटिव श्योपुर अंतर्गत आयोजित होने वाला यह पहला कार्यक्रम सावन की थीम पर आधारित होगा। 

सुरमयी श्योपुर-सावन संध्या के बैनर तले आयोजित होने वाले उक्त कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें डिप्टी कलेक्टर श्री विजय शाक्य, सहायक संचालक श्री शुभम अग्निहोत्री, जिला शिक्षा अधिकारी श्री यश जैन, प्राचार्य महाविद्यालय डॉ ओपी शर्मा, सीएमओ श्री नरेन्द्र जाटव सहित नवोदय, केवीके एवं सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य उपस्थित रहें। इस कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारो, लोक गायको तथा गीत-संगीत में रूचि रखने वाले विद्यार्थियों, आम नागरिकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मंच उपलब्ध होगा। 

सांस्कृतिक गतिविधियों को बढावा देने के उद्देश्य से आयोजित सुरमयी श्योपुर-सावन संध्या गीत संगीत कार्यक्रम में स्थानीय बोली-भाषा, गायनशैली, लोक गीत सहित स्थानीय वादय यंत्रों के वादन से जुडे लोक कलाकारों को प्रोत्साहन हेतु मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। ऐसे विद्यार्थी तथा नागरिक जो गीत संगीत से जुडे हुए है अथवा रूचि रखते है, वे भी इसमें भाग ले सकेंगे।  
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Culture, Madhya Pradesh 
#JansamparkMP
#sheopur

सुरमयी श्योपुर- सावन संध्या 13 जुलाई को, तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित श्री हजारेश्वर मेला रंगमच पर शाम 6.30 बजे से होगा आयोजन ----- कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा की पहल पर शुरू हो रहे क्रियेटिव श्योपुर की संकल्पना पर आधारित पहला कार्यक्रम 13 जुलाई को श्री हजारेश्वर मेला रंगमच श्योपुर पर शाम 6.30 बजे से आयोजित किया जा रहा है। क्रियेटिव श्योपुर अंतर्गत आयोजित होने वाला यह पहला कार्यक्रम सावन की थीम पर आधारित होगा। सुरमयी श्योपुर-सावन संध्या के बैनर तले आयोजित होने वाले उक्त कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें डिप्टी कलेक्टर श्री विजय शाक्य, सहायक संचालक श्री शुभम अग्निहोत्री, जिला शिक्षा अधिकारी श्री यश जैन, प्राचार्य महाविद्यालय डॉ ओपी शर्मा, सीएमओ श्री नरेन्द्र जाटव सहित नवोदय, केवीके एवं सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य उपस्थित रहें। इस कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारो, लोक गायको तथा गीत-संगीत में रूचि रखने वाले विद्यार्थियों, आम नागरिकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मंच उपलब्ध होगा। सांस्कृतिक गतिविधियों को बढावा देने के उद्देश्य से आयोजित सुरमयी श्योपुर-सावन संध्या गीत संगीत कार्यक्रम में स्थानीय बोली-भाषा, गायनशैली, लोक गीत सहित स्थानीय वादय यंत्रों के वादन से जुडे लोक कलाकारों को प्रोत्साहन हेतु मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। ऐसे विद्यार्थी तथा नागरिक जो गीत संगीत से जुडे हुए है अथवा रूचि रखते है, वे भी इसमें भाग ले सकेंगे। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Culture, Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 11, 2026

पेसा एक्ट के तहत ग्रामसभा में मादक पदार्थो के सेवन पर प्रतिबंध का प्रस्ताव पारित
ककरधा में आयोजित ग्राम सभा में हुआ निर्णय, उल्लंघन पर होगा जुर्माना
  ------
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत कराहल अंतर्गत सभी 52 ग्राम पंचायतों की पेसा ग्राम सभाओं में शराब, गुटखा, तंबाखू आदि नशीले पदार्थों के दुर्व्यसनों को छोडने के लिए जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। पेसा ग्राम सभाओं के माध्यम से गांव में शराब और गुटका आदि तम्बाकू युक्त सामग्री के सेवन पर प्रतिबंध लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।  

इसी क्रम में जनपद पंचायत कराहल की ग्राम पंचायत कलमी ककरधा की ग्राम सभा में पेसा कानून (पंचायत उपबंध - अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार अधिनियम) के तहत मिली शक्तियों का उपयोग करते हुए ग्रामीणों के स्वास्थ्य, सुरक्षा ,शिक्षा में ड्राप आउट बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए विशेष रूप से कार्य करने और उनके उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मति से गाँव की सीमा के भीतर शराब (देशी व विदेशी) और गुटखा के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया है।

ग्राम सभा की विशेष बैठक में हुआ निर्णय 

ग्राम सभा अध्यक्ष श्री कैलाश आदिवासी की अध्यक्षता में आयोजित इस विशेष ग्राम सभा में जिले से पेसा जिला समन्वयक (डीसी) श्री रामगोपाल उमरैया ब्लाक समन्वयक श्री मुकेश सेमरिया एवं स्कूल - शिक्षक, शिक्षिका,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा ए.एन.एम एवं समूह की दीदी और गाँव की महिलाओं एवं बुजुर्गों, युवाओं और विशेषकर महिलाओं ने भारी संख्या में भाग लिया। बैठक में इस बात पर गहरी चिंता व्यक्त की गई कि शराब और गुटखे के सेवन से जहां लोगों के स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड रहा है, वही आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। 
 
पेसा कानून के तहत मिली शक्तियों का प्रयोग 

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ता श्री कैलाश आदिवासी ग्राम सभा अध्यक्ष ने कहा, पेसा एक्ट हमारे आदिवासी और ग्रामीण समाज को अपनी संस्कृति, जल, जंगल, जमीन और स्वास्थ्य की रक्षा के लिए स्वायत्तता देता है। इस कानून के तहत ग्राम सभा को यह अधिकार है कि वह अपने क्षेत्र में किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों की बिक्री और सेवन को नियंत्रित या प्रतिबंधित कर सके।

नियम उल्लंघन पर लगेगा जुर्माना और होगी कानूनी कार्रवाई
ग्राम सभा द्वारा पारित प्रस्ताव के अनुसार गाँव के किसी भी घर में महिला अथवा पुरुष यदि शराब या गुटखा का सेवन करते हुए पाया जाता है तो 1 हजार से 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। बाहर से शराब पीकर आने वाले लोगों को पुलिस के हवाले किया जाएगा। निगरानी के लिए बनी नशामुक्ति समिति इस निर्णय को कड़ाई से लागू करने के लिए ग्राम सभा ने गाँव के युवाओं और महिलाओं की एक विशेष नशामुक्ति निगरानी समिति का गठन किया है। यह समिति गाँव में गश्त करेगी और अवैध रूप से नशा शराब बेचने वालों की सूचना सीधे ग्राम पंचायत और स्थानीय पुलिस प्रशासन को देगी।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

पेसा एक्ट के तहत ग्रामसभा में मादक पदार्थो के सेवन पर प्रतिबंध का प्रस्ताव पारित ककरधा में आयोजित ग्राम सभा में हुआ निर्णय, उल्लंघन पर होगा जुर्माना ------ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत कराहल अंतर्गत सभी 52 ग्राम पंचायतों की पेसा ग्राम सभाओं में शराब, गुटखा, तंबाखू आदि नशीले पदार्थों के दुर्व्यसनों को छोडने के लिए जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। पेसा ग्राम सभाओं के माध्यम से गांव में शराब और गुटका आदि तम्बाकू युक्त सामग्री के सेवन पर प्रतिबंध लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत कराहल की ग्राम पंचायत कलमी ककरधा की ग्राम सभा में पेसा कानून (पंचायत उपबंध - अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार अधिनियम) के तहत मिली शक्तियों का उपयोग करते हुए ग्रामीणों के स्वास्थ्य, सुरक्षा ,शिक्षा में ड्राप आउट बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए विशेष रूप से कार्य करने और उनके उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मति से गाँव की सीमा के भीतर शराब (देशी व विदेशी) और गुटखा के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया है। ग्राम सभा की विशेष बैठक में हुआ निर्णय ग्राम सभा अध्यक्ष श्री कैलाश आदिवासी की अध्यक्षता में आयोजित इस विशेष ग्राम सभा में जिले से पेसा जिला समन्वयक (डीसी) श्री रामगोपाल उमरैया ब्लाक समन्वयक श्री मुकेश सेमरिया एवं स्कूल - शिक्षक, शिक्षिका,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा ए.एन.एम एवं समूह की दीदी और गाँव की महिलाओं एवं बुजुर्गों, युवाओं और विशेषकर महिलाओं ने भारी संख्या में भाग लिया। बैठक में इस बात पर गहरी चिंता व्यक्त की गई कि शराब और गुटखे के सेवन से जहां लोगों के स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड रहा है, वही आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। पेसा कानून के तहत मिली शक्तियों का प्रयोग बैठक को संबोधित करते हुए वक्ता श्री कैलाश आदिवासी ग्राम सभा अध्यक्ष ने कहा, पेसा एक्ट हमारे आदिवासी और ग्रामीण समाज को अपनी संस्कृति, जल, जंगल, जमीन और स्वास्थ्य की रक्षा के लिए स्वायत्तता देता है। इस कानून के तहत ग्राम सभा को यह अधिकार है कि वह अपने क्षेत्र में किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों की बिक्री और सेवन को नियंत्रित या प्रतिबंधित कर सके। नियम उल्लंघन पर लगेगा जुर्माना और होगी कानूनी कार्रवाई ग्राम सभा द्वारा पारित प्रस्ताव के अनुसार गाँव के किसी भी घर में महिला अथवा पुरुष यदि शराब या गुटखा का सेवन करते हुए पाया जाता है तो 1 हजार से 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। बाहर से शराब पीकर आने वाले लोगों को पुलिस के हवाले किया जाएगा। निगरानी के लिए बनी नशामुक्ति समिति इस निर्णय को कड़ाई से लागू करने के लिए ग्राम सभा ने गाँव के युवाओं और महिलाओं की एक विशेष नशामुक्ति निगरानी समिति का गठन किया है। यह समिति गाँव में गश्त करेगी और अवैध रूप से नशा शराब बेचने वालों की सूचना सीधे ग्राम पंचायत और स्थानीय पुलिस प्रशासन को देगी। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 9, 2026

प्रतिबंध के बावजूद मछली का विक्रय करने पर कार्यवाही
30 किलो मछली जप्त
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा मछलियों के प्रजनन काल को दृष्टिगत रखते हुए मत्स्याखेट एवं मछली की बिक्री पर आगामी 15 अगस्त तक रोक लगाई गई है, प्रतिबंध के बावजूद मछली का विक्रय किये जाने पर मत्स्य विभाग ने कार्यवाही करते हुए 30 किलो मछली जप्त कर 3 हजार 500 रूपये की राशि चालान के माध्यम से विभागीय मद में जमा कराई गई है।

सहायक संचालक मत्स्योद्योग ने बताया कि मछलियो में प्रजनन काल को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा मछली के विक्रय पर आगामी 15 अगस्त तक रोक लगाई गई है। इस अधिसूचना के परिपालन में विभागीय टीम द्वारा किये जा रहे निरीक्षण के दौरान 30 किलो मछली नहर के पास एवं मछली बाजार श्योपुर से लावारिस जप्त की गई। इस टीम में मत्स्य निरीक्षक श्री कमल प्रताप, श्रीमती वंदना गोयल सहित अन्य स्टॉफ श्री रामलखन नरवरिया एवं अवधेश सिंह शाक्य शामिल थे।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

प्रतिबंध के बावजूद मछली का विक्रय करने पर कार्यवाही 30 किलो मछली जप्त ----- कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा मछलियों के प्रजनन काल को दृष्टिगत रखते हुए मत्स्याखेट एवं मछली की बिक्री पर आगामी 15 अगस्त तक रोक लगाई गई है, प्रतिबंध के बावजूद मछली का विक्रय किये जाने पर मत्स्य विभाग ने कार्यवाही करते हुए 30 किलो मछली जप्त कर 3 हजार 500 रूपये की राशि चालान के माध्यम से विभागीय मद में जमा कराई गई है। सहायक संचालक मत्स्योद्योग ने बताया कि मछलियो में प्रजनन काल को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा मछली के विक्रय पर आगामी 15 अगस्त तक रोक लगाई गई है। इस अधिसूचना के परिपालन में विभागीय टीम द्वारा किये जा रहे निरीक्षण के दौरान 30 किलो मछली नहर के पास एवं मछली बाजार श्योपुर से लावारिस जप्त की गई। इस टीम में मत्स्य निरीक्षक श्री कमल प्रताप, श्रीमती वंदना गोयल सहित अन्य स्टॉफ श्री रामलखन नरवरिया एवं अवधेश सिंह शाक्य शामिल थे। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 9, 2026

जनगणना पुस्तिका के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित
 -----
कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन तथा सीईओ जिला पंचायत एवं जिला जनगणना अधिकारी श्रीमती सौम्या आनंद के निर्देशन में जनगणना निदेशालय भोपाल के अधिकारियों द्वारा जिला जनगणना पुस्तिका (District Census Handbook) के लिए डाटा संकलन हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया गया। 

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) श्योपुर में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान जनगणना-2027 के प्रथम चरण उपरांत भोपाल से आए मास्टर ट्रेनर द्वारा श्योपुर ग्रामीण  चार्ज अंतर्गत जिला जनगणना पुस्तिका (डीसीएचबी) के संबंध में कर्मचारियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण दिया गया।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#sheopur

जनगणना पुस्तिका के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित ----- कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन तथा सीईओ जिला पंचायत एवं जिला जनगणना अधिकारी श्रीमती सौम्या आनंद के निर्देशन में जनगणना निदेशालय भोपाल के अधिकारियों द्वारा जिला जनगणना पुस्तिका (District Census Handbook) के लिए डाटा संकलन हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) श्योपुर में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान जनगणना-2027 के प्रथम चरण उपरांत भोपाल से आए मास्टर ट्रेनर द्वारा श्योपुर ग्रामीण चार्ज अंतर्गत जिला जनगणना पुस्तिका (डीसीएचबी) के संबंध में कर्मचारियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण दिया गया। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 8, 2026