बहेड़ी: किच्छा नदी का जल स्तर बढ़ने से नारायण नगला सहित नदी किनारे बसे गांव के ग्रामीणों की चिंता बढ़ी, जागकर गुजार रहे रात
उत्तराखंड में बारिश के चलते किच्छा नदी उफना गई है और नदी के अलावा आस पास से जंगल की तरफ नदी का पानी घुस गया है वहीं बहेड़ी तहसील क्षेत्र के ग्राम नारायण नगला में नदी के बढ़ते जल स्तर को देख कर ग्रामीण डर महसूस कर रहे हैं वहीं मीडिया से बात करते हुए एक महिला हसीना जिसका मकान नदी से कुछ ही दूरी पर है उसने बताया कि रात नदी में पानी बढ़ने पर डर लगने लगा है।