लालगंज: मड़वा धनावल गांव से लाइसेंसी पिस्टल छीनकर भागने वाले दूसरे युवक को पुलिस ने खुटहा नदी के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा
ड्रमंडगंज के मड़वा धनावल गांव में बीते बुधवार की रात बारात में आर्केस्ट्रा प्रबंधन की लाइसेंसी पिस्टल छीनकर भागने वाले युवक को पुलिस में खुटहा स्थित नदी के पास से गिरफ्तार कर रविवार दोपहर बाद करीब 3:00बजे जेल भेज दिया। इस मामले में शुक्रवार को मड़वा धनावल गांव से इंद्रवार गांव निवासी युवक को लाइसेंसी पिस्टल एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा था।