पीपलदा: इटावा से पीपल्दा जाते वक्त मोटरसाइकिल के पहिये में पैर आने से बुजुर्ग घायल MBS अस्पताल में भर्ती
Pipalda, Kota | Apr 23, 2024 इटावा से पीपल्दा अपने गांव जाते वक्त आज बाइक सवार बुजुर्ग का पैर बाइक के पहिये में आने से वह घायल हो गया जिसको एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीपल्दा निवासी विरधीलाल पुत्र खानालाल अपने पोते के साथ किसी कार्यक्रम में भाग लेकर बाइक पर जा रहा था कि उसका पैर बाइक के पहिये में आ गया।घटना में बुजुर्ग घायल हो गया जिसको पहले इटावा अस्पताल ले जाया गया।