पीपलदा: लोकसभा चुनावों में निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान के संदेश को लेकर इटावा कस्बे में निकला फ़्लैग मार्च
Pipalda, Kota | Apr 22, 2024 लोकसभा चुनाव में निडर और निष्पक्ष मतदान कों लेकर इटावा डीएसपी शिवम जोशी के नेतृत्व में सोमवार को इटावा कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में सुरक्षा बल के जवान इटावा कस्बे मुख्य मार्गो से होते हुए निकले और लोगो को निडर होकर अपने मत का प्रयोग करने का संदेश दिया। इस दौरान पीपल्दा तहसीलदार अरुण कुमार सिंह,इटावा सीआई मांगेलाल यादव मौजूद रहे।