बिछिया: रामनगर में आदि-उत्सव के अंतिम दिन लोक संस्कृति की धूम, मंत्री और सांसद भी थिरकते नजर आए!
मंडला जिले के रामनगर में आयोजित आदि उत्सव के दूसरे और अंतिम दिन जनजाति संस्कृति और लोक कला की शानदार छटा देखने को मिलीl विभाग द्वारा 18 मई, सोमवार को 11 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार आयोजन स्थल पारंपरिक गीत,संगीत, और नृत्य से पूरी तरह गुलजार नजर आया है l कार्यक्रम में कलाकारों ने मांदर ढोल और पारंपरिक बाघयंत्रों की धुन पर आकर्षक प्रस्तुतियां दी है l