मिर्ज़ापुर: लालडिग्गी में जल निगम की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे दुकानदार, 20 दिनों से खोदी गई है सड़क, कई दुकानें बंद #jansamasya
लालडिग्गी में जल निगम की लापरवाही का खामियाजा दुकानदार भुगत रहे हैं। पिछले 20 दिनों से रास्तों को खोदकर छोड़ दिया गया है। अभी कितना वक्त और लगेगा यह किसी को पता नहीं है। जिसको लेकर दुकानदारों में आक्रोश बढ़ रहा है। जल निगम के जेई ने कहा कि जल्द ही कार्य पूरा कर लेंगे। जहां शिकायत मिल रही है वहां गड्ढा को पटवा दिया जा रहा है। बरसात होने से दिक्कत हो रही है।