मिर्ज़ापुर: रमईपट्टी तिराहा पर महिला ने शराब के नशे में किया बवाल, पुलिस ने कहा- प्रेम प्रसंग का है मामला
शहर कोतवाली क्षेत्र के रमईपट्टी तिराहा पर एक महिला ने शराब के नशे में मंगलवार की दोपहर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि मामला प्रेम प्रसंग का है। उड़ीसा से आई महिला ने आरोप लगाया कि उसका शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला के रहने वाले युवक से 5 साल से प्रेम प्रसंग है। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।