मिर्ज़ापुर: भैंसा गांव में पत्नी से विवाद के बाद पति ने कमरे का दरवाजा बंद कर लगाई फांसी, पत्नी के शोर मचाने पर लोगों ने बचाया
कछवा थाना क्षेत्र के भैंसा गांव में मंगलवार की शाम 5:00 बजे पत्नी से विवाद के बाद पति ने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर फांसी के फंदे पर झूल गया। पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और दरवाजा तोड़कर युवक को बचा लिया। हालांकि युवक कछवा क्रिश्चियन अस्पताल में भर्ती है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दिलीप 35 वर्ष पुत्र वंशराज का पत्नी से विवाद हो गया था।