गुना नगर: आरोन में दबंगों की प्रताड़ना से तंग दंपति जनसुनवाई में रो पड़े
गुना। आरोन निवासी परिवार दबंगों की कथित प्रताड़ना और धमकियों से परेशान होकर पाँच बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में पहुंचा। परिवार का आरोप है कि दबंग उनकी बची हुई जमीन हड़पने के लिए गांव छोड़ने का दबाव बना रहा है और बच्चों के साथ भी अभद्रता की जाती है। पुलिस से मदद नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए दंपति ने कलेक्टर से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई।