दमोह: बांदकपुर में कलेक्टर के छापे में खुली सरकारी सिस्टम की पोल, एक्सपायरी दवाएं बांटने का खुलासा, 7 को कारण बताओ नोटिस जारी
Damoh, Damoh | May 21, 2026 दमोह जिले के बांदकपुर क्षेत्र में कलेक्टर के आकस्मिक निरीक्षण में सरकारी व्यवस्थाओं की गंभीर लापरवाही सामने आई। राशन दुकान में खाद्यान्न स्टॉक गड़बड़ी, आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ताओं की अनुपस्थिति और बच्चों को तय मीनू अनुसार भोजन नहीं मिलने की शिकायतें मिलीं। वहीं आयुष औषधालय में मरीजों को एक्सपायरी दवाएं बांटे जाने का मामला उजागर हुआ। 7 को नोटिस जारी।