रामपुर मनिहारन: पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया, दोपहिया और चारपहिया वाहनों की चैकिंग की गई, नियम तोड़ने वालों पर की गई कार्रवाई
थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों के पालन को लेकर सख्ती दिखाई। सीओ रुचि गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की। अभियान के दौरान वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, बीमा और अन्य जरूरी कागजातों की जांच की गई।