गत देर रात नैटवाड़ में एक आवासीय मकान में भीषण आग लग गई। आग से घर के अंदर रखे चार गैस सिलेंडर तेजी से फट गए। सिलेंडर की आग तीन अन्य कच्ची छानियो पर फैल गई व मकान के साथ-साथ छानिया भी जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।