पुरोला: पुरोला न्यायालय से सीआरपीसी की धाराओ में वंचित चल रहे वारंटी को आज पुलिस ने ननाई मोरी से गिरफ्तार किया।
पुरोला न्यायालय से 125 सीआरपीसी की धाराओ में मोरी निवासी किताब सिंह लंबे समय से फरार चल रहा था। सम्मन जारी होने के बावजूद किताब सिंह न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। पुलिस द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी किताब सिंह गिरफ्त में नहीं आ रहा था। आज मोरी पुलिस ने वांचित वारंटी किताब सिंह को ननाई मोरी से गिरफ्तार किया। जिसे जल्द न्यायालय में पेश किया जाएगा।