पुरोला: जखोल में धूमधाम से मनाया गया सोमेश्वर देवता का बिशु मेला
मेले में ग्रामीणों ने सोमेश्वर देवता की विशेष पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि के लिए मन्नतें मांगी। जखोल गांव में सोमेश्वर देवता का बिशु मेला उत्सव धूम धाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने अपने पारंपरिक रीति-रिवाज से सोमेश्वर देवता की पूजा अर्चना कर रासों, तांदी नृत्य किया। इसके साथ ही क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए मन्नतें मांगी।