रामपुर: ग्राम मथुरापुर में भात लेकर जा रहे पिकअप को गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने मारी टक्कर, 3 लोग घायल
Rampur, Rampur | Nov 16, 2024 मुरादाबाद जनपद के थाना बिलारी क्षेत्र के ग्राम गंगपुर से रामपुर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के ग्राम आगापुर पिकअप से भात लेकर आ रहे थे। पिकअप में 25 लोग सवार थे। जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। शुक्रवार शाम 8:30 के आसपास ग्राम मथुरापुर में गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने पिकअप को टक्कर मार दी हादसे में एक युवती सहित तीन लोग घायल हो गए।