रामपुर: पान दरीबे के निकट बर्तन बाजार में दिनदहाड़े दुकान से मोबाइल चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद
Rampur, Rampur | Nov 15, 2024 घटना शुक्रवार दोपहर 12:53 की है। शहर कोतवाली क्षेत्र के पान दरीबे बर्तन बाज़ार में गली आतिशबाज के निकट शमशीर भाई की जूते की दुकान है। मुहल्ला नाला पार निवासी अरसल खान इस दुकान पर काम करते है। बताया गया कि शुक्रवार की दोपहर वह नमाज़ पढ़ने गए थे। तभी किसी ने उनके मोबाइल को दुकान में घुसकर चुरा लिया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस को तहरीर दे दी गई है।