रामपुर: शुक्रवार को थाना गंज क्षेत्र से पुलिस ने 2 गुमशुदा बच्चों को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया
Rampur, Rampur | Nov 15, 2024 शुक्रवार को शाम 6 बजे प्रेस नोट माध्यम से पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दो बच्चो की गुमशुदगी की तहरीर थाना गंज में दी गई थी। बच्चों की तलाश के लिए तुरंत ही थाना गंज पुलिस टीम जुट गई। थाना गंज पुलिस द्वारा 14 घण्टे में गुमशुदा बच्चो को सकुशल बरामद कर नियमानुसार परिजनों के सुपुर्द किया।