रामपुर: ग्राम चकोरी सराय के निकट टेम्पू की टक्कर से 65 वर्षीय बुजुर्ग घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Nov 16, 2024 घटना शुक्रवार शाम 6 बजे की है। मुरादाबाद जनपद के थाना बिलारी क्षेत्र के ग्राम सायपुर निवासी 65 वर्षिय किशन लाल रामपुर के ग्राम चकोरी रिश्तेदारी में जा रहे थे। गाड़ी से उतरकर पैदल जाने के दौरान टेम्पू की टक्कर से घायल हो गए। घायल को एंबुलेंस के माध्यम से रामपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।