चंदौली: नवही समीप पुलिया पर अनियंत्रित होकर पलटी डीसीएम, लगभग 14 गोवंशों की मौत, 6 घायल, पुलिस कर रही थी पीछा
चंदौली के नवही समीप पुलिया पर सोमवार दोपहर गोवंशों से लदी एक डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई, हादसे में लगभग 14 राशि गोवंशो की मौत हो गई है, वही छः गोवंश घायल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोवंश लदी डीसीएम का थाना सैयदराजा पुलिस पीछा कर रही थी, तभी हादसा हो गया। हादसे के बाद थाना सैयदराजा पुलिस वहां से गायब हो गई। पहुची सदर कोतवाली पुलिस कार्रवाई में जुट गई।