चंदौली: सवैया पट्टेदारी समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को मारी टक्कर, चाचा की मौत, भतीजे की हालत गंभीर
जनपद के सैयदराजा थाना क्षेत्र के सवैया पट्टेदारी समीप सोमवार दोपहर अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई तथा एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मुस्तफापुर निवासी नौशाद अंसारी अपने भतीजे शहरे आलम के साथ भतीजी की शादी के निमंत्रण कार्ड को देकर वापस आ रहा था कि हादसा हो गया। घटना में चाचा की मौत हो गई तथा भतीजे की हालत गंभीर है।