बज्जू: रणजीतपुरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक लड़की का शव मिला, अपहरण कर हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Bajju, Bikaner | Feb 21, 2026 रणजीतपुरा थाना क्षेत्र मे 8वीं क्लास में की छात्रा का अर्धनग्न हालत में शव मिला है। छात्रा पास की ढाणी से स्कूल में आठवीं बोर्ड की परीक्षा देने घर से निकली थी, लेकिन एग्जाम सेंटर तक नहीं पहुंची। तो स्कूल टीचर्स ने घर पर सूचना दी। परिजनों ने तलाश की तो नहर के पास झाड़ियों में शव मिला। घटना रणजीतपूरा के पास एक गांव में शनिवार दोपहर की है।