पटियाली: गंजडुंडवारा पुलिस ने अलग-अलग गांवों से चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, न्यायालय में किया पेश
कासगंज एसपी ओपी सिंह के निर्देशन में गंजडुंडवारा थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में चार वांछित वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में सत्यभान, मुन्नालाल निवासी काछियान, आशीष निवासी ग्राम रंजीतपुर तथा जसवीर सिंह निवासी ग्राम नगला छेदा थाना गंजडुंडवारा शामिल हैं। सभी को न्यायालय में पेश किया गया।