धोरैया: खैरा गांव में बिजली के करंट से युवक की मौत, परिवार में छाया मातम
धनकुंड थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरा गांव में शनिवार की शाम करीब 6 बजे बिजली करेंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक युवक खैरा गांव निवासी गिरीश यादव का करीब 30 वर्षोय पुत्र अखिलेश यादव बताया जाता है. युवक की मौत क़े बाद परिजनों क़े बीच कोहराम मच गया है. जानकारी क़े अनुसार अखिलेश अपने घर क़े बगल में लगे समरसेबल पर स्नान करने गया था.