🔸अपर पुलिस अधीक्षक महोबा श्रीमती वन्दना सिंह एवं अपर जिलाधिकारी महोबा श्री कुँवर पंकज द्वारा थाना चरखारी में दुलदुल (घोड़ा) जुलूस के आयोजन को लेकर आयोजक कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की गयी।
🔸बैठक के दौरान जुलूस के सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु मार्ग निर्धारण, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
🔸पुलिस-प्रशासन द्वारा सभी से सहयोग की अपील करते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने का आह्वान किया गया।
#UPPolice
Mahoba, Uttar Pradesh | Jun 22, 2026