डुमरा: सीतामढ़ी में 'सबका सम्मान-जीवन आसान' कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, तत्काल समाधान के दिए निर्देश
सीतामढ़ी: बिहार सरकार के "सात निश्चय-3" के तहत आयोजित "सबका सम्मान-जीवन आसान" कार्यक्रम में जिलाधिकारी रिची पांडेय ने समाहरणालय में आमजनों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में भूमि विवाद, पेंशन, आवास योजना, बिजली, पेयजल, सड़क, राशन कार्ड और अतिक्रमण समेत कई मामलों पर शिकायत मिली जिसका समाधान किया गया।