गया टाउन सीडी ब्लॉक: जनता दरबार में सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने सुनी पीड़ितों की शिकायतें, पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश
गयाजी पुलिस कार्यालय में आज दिनांक 4 मई सोमवार को सिटी एसपी कोटा किरण कुमार के द्वारा जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें सुनी गई। जिसमें पीड़ित अपनी-अपनी समस्या लेकर सिटी एसपी के समक्ष उपस्थित हुए।सभी की शिकायतें सुनी गई और संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसकी जानकारी आज दिनांक 4 मई सोमवार की दोपहर 12 बजे सिटी एसपी ने दी है।