सिंघेश्वर: सिंहेश्वर में विकास को गति: डीएम के नेतृत्व में भूमि निरीक्षण, योजनाओं की तैयारी तेज़
सिंहेश्वर में विकास योजनाओं को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में है। डीएम अभिषेक रंजन के नेतृत्व में अधिकारियों ने कई पंचायतों में जमीन का निरीक्षण कर योजनाओं के लिए भूमि चिन्हित की। मजरहट मौजा और कमरगामा पंचायत में भी स्थल का जायजा लिया गया। डीएम ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में कोई लापरवाही नहीं होगी और हर स्तर पर निगरानी रखी जाएगी।