आबू रोड: आबूरोड रेलवे स्टेशन पर पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान, विश्व पर्यावरण दिवस के तहत बांटे गए पंपलेट
विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026 के तहत रविवार को आबूरोड रेलवे स्टेशन पर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत यात्रियों को प्लास्टिक बोतलों का उपयोग नहीं करने तथा अपनी स्वयं की पानी की बोतल साथ रखने के लिए प्रेरित किया गया।इस दौरान रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों को जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए