हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में लड़ाई झगड़ा करने वाले तीन युवकों को किया गिरफ्तार, कोर्ट में किया गया पेश
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने आज ज्वालापुर क्षेत्र में लड़ाई झगड़ा करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए तीनों युवक लड़ाई झगड़ा कर रहे थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों को काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन जब वो नहीं माने तो उन्हें कोतवाली लाकर उनका बीएनएस 170 में चालान कर कोर्ट में पेश कर दिया गया।