हरिद्वार: बहादराबाद पुलिस ने सर्विस रोड पर लूट के इरादे से घूम रहे 3 युवकों को किया गिरफ्तार; दो तमंचे, दो कारतूस व चाकू बरामद
बहादराबाद थाना पुलिस ने आज सर्विस रोड़ पर लूट के इरादे से घूम रहे तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस और एक चाकू भी बरामद किया। आरोपियों के नाम सौरभ, प्रशांत और विवेक हैं। तीनों आरोपी लूट की किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे लेकिन उससे पहले वो बहादराबाद पुलिस के हत्थे चढ़ गए।