मुरैना नगर: मथुरा मार्केट के पास उधारी के पैसे मांगने पर हुआ विवाद, पुलिस ने डॉक्टर को बताया एक्सीडेंट, फरियादी ने लगाया आरोप
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां मारपीट में घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया था लेकिन पुलिस कर्मीयों ने डॉक्टर को एक्सीडेंट बता दिया और उसकी एमएलसी करवा दी। बताया जाता है आज रविवार को घायल के परिजन अस्पताल चौकी पहुंचे तो पता चला के उसका तो एक्सीडेंट लिखवा दिया गया है जबकि मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है।