मुरैना नगर: भाईदूज पर जिला जेल में बहनों ने भाईयों से मुलाकात की, टीका लगाया, जेल प्रबंधन ने किए अच्छे इंतजाम
आज भाईदूज का त्यौहार पूरे देशभर में मनाया जा रहा है।इस अवसर पर आज मुरैना जिला जेल में बहन-भाईयों की मुलाकात के लिए सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक विशेष तैयारियां की गई।जिसके चलते जेल परिसर में ही बहन-भाईयों की मुलाकात कराई गई।इस अवसर पर अपने भाईयों से मिलने पहुंचीं बहनों ने उनका तिलक कर मुलाकात की।साथ ही कामना की कि वह जल्द ही जेल से बाहर आ जायें।