मुरैना नगर: मुरैना जेल में भाईदूज पर बंदियों से मुलाकात, बहनों को इन बातों का रखना होगा ध्यान
मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार भाईदूज के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मुरैना जिला जेल में परिरूद्ध बंदियों की उनकी बहनों से 16 मार्च को तिलक लगवाकर मुलाकात कराई जायेगी।बहनें अपने साथ अपना पहचान पत्र अवश्य लेकर आयें।मुलाकात पर आने वाली बहनों से अनुरोध है,कि बाहरी सामग्री पूर्णतःप्रतिबंधित रहेंगी,वे अपने साथ किसी भी प्रकार की बाहरी सामग्री लेकर न आये।