मुरैना नगर: युवक की संदिग्ध मौत के मामले में आक्रोशित परिजनों ने एमएस रोड पर चक्का जाम किया, वीडियो वायरल हो रहे हैं
मुरैना कोतवाली थाना क्षेत्र के न्यू आम पुरा स्थित गोदावरी गार्डन के पास एक युवक की संदिग्ध परस्थियों में मौत के मामले में आक्रोशित परिजनों ने अपनी मांगो को लेकर जेल रोड तिराहे पर MS रोड पर चक्का जाम कर दिया।जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई और एम्बुलेंस भी फंस गई। पुलिस मौक़े पर पहुंची काफ़ी समझाईस के बाद भीड़ को हटाया लेकिन भीड़ कलेक्टर बंगले की तरफ बढ़ गई।