मुरैना नगर: 6 करोड़ से ज़्यादा के गांजे के मामले में सिविल लाईन थाना पुलिस ने आरोपी को 8 दिन के लिए रिमांड पर लिया
मुरैना सिविल लाईन थाना पुलिस ने होली के दिन एक सफलता प्राप्त हुई और मुखबिर की सूचना पर से सविता पूरा नहर के पास नागपुर से दिल्ली जा रहे एक ट्रक को पकड़ा। जिसमें से 6 करोड़ 20 लाख का गांजा बरामद किया गया।पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ परिवहन करने का मामला दर्ज किया गया है।पूछताछ के लिए आरोपी को न्यायालय में पेश कर 8 दिन का रिमांड लिया है।