लोहरदगा: समाहरणालय सभागार में झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के आयोजन को लेकर कार्यशाला आयोजित
इसमें मास्टर ट्रेनर के रूप में शिक्षक मुकेश कुमार द्वारा बताया गया कि दिनांक 28.01.2024 एवं 04.02.2024 को झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा झारखण्ड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन जिलान्तर्गत विभिन्न 17 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जानी है। इस परीक्षा में कुल 12120 अभ्यर्थियों को शामिल होना है।