लोहरदगा: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बरवा टोली के पास भव्य कार्यक्रम होगा आयोजित, बनाए जा रहे हैं 15 हजार लड्डू
जिले में अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। शहरी क्षेत्र के बरवा टोली के समीप सोमवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दिन गुमला रांची के इस मार्ग से गुजरने वाले तमाम लोगों को लड्डू खिलाए जाएंगे। इसके लिए करीब 15 हजार लड्डू बनाए जा रहे हैं।