जगदलपुर: वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर 15 मई को भाजपा करेगी संगोष्ठी का आयोजन, बीजेपी कार्यालय में बैठक सम्पन्न
भारतीय जनता पार्टी द्वारा वक्फ बोर्ड संसोधन बिल को लेकर आगामी 15 मई को संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। इस संदर्भ में मंगलवार शाम 5 बजे बीजेपी कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बस्तर चेंबर आफ कामर्स भवन में गुरुवार को अपरान्ह 3 बजे आयोजित होने वाली संगोष्ठी में मुख्य वक्ता वन मंत्री केदार कश्यप होंगे।