जगदलपुर: स्मार्ट सिनेमा म्यूजिक अवार्ड 2025 में बस्तर के कलाकार राकेश यादव और आशुतोष प्रसाद को किया गया सम्मानित
जगदलपुर के राकेश यादव एवं आशुतोष प्रसाद को बस्तर में वीडियो एल्बम निर्माण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध गायक हिरेश सिन्हा, जितेश्वरी सिन्हा द्वारा गाए गीत एवं राकेश यादव द्वारा निर्देशित , हिमांशु यादव,इशिका द्वारा अभिनीत झूम लेबो बस्तरिया गाना को बेस्ट सॉन्ग बेस्ट वीडियो ऑफ़ द ईयर का अवार्ड दिया गया।