जगदलपुर: ग्राम पंचायत बड़े बोदल में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के चावल की चोरी के मामले में दो आरोपी पकड़े गए, दो फरार होने में सफल
ग्राम पंचायत बड़े बोदल में सरकारी योजनाओं के तहत वितरित होने वाले चावल की चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, बीती रात ग्रामीणों ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पाकर तत्काल कार्रवाई करते हुए चार में से दो व्यक्तियों को चोरी करते हुए पकड़ लिया और दो मुख्य आरोपी फास्टर नुकेश बघेल निवासी काकरवाड़ा एवं रोहित बघेल गाड़ी से कूद कर फरार हो गए।