मांट: नोहझील के एक गांव से किशोरी को पड़ोसी युवक ने भगा लिया, रिपोर्ट दर्ज
Mat, Mathura | Aug 21, 2026 थाना नौहझील क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में गांव के ही एक युवक पर नाबालिग किशोरी को फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप है। परिजनों का आरोप है कि बीते बुधवार की रात आरोपी युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर घर से ले गया और साथ में पीड़ित परिवार की मोटरसाइकिल भी उठा ले गया।