पूसा: ताजपुर रोड आजाद चौक धर्मपुर में जमीनी मामले को लेकर एक ही परिवार के पांच सदस्यों के साथ मारपीट
जख्मी सुरेश राम ने बताया कि उनके छोटे भाई की पत्नी एवं बच्चों से जमीनी मामले को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में सुरेश राम उनके तीन पुत्र एवं बहू को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया है। मारपीट की इस घटना को लेकर थाने में आवेदन देने की बात बताई गई है। वही सभी जख्मी लोग ईलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे हैं।