पूसा: भागिरथपुर गांव में घर केऊपर लगे करकट पर पत्थर फेंकने के विवाद को लेकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों के साथ मारपीट
भागीरथपुर गांव के रहने वाले श्याम बाबू महतो ने बताया कि उनके पड़ोसी का पोता उनके घर के ऊपर लगे करकट पर हमेशा पत्थर फेंकते रहता है। वे लोग अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर के आंगन में इसी मुद्दे को लेकर बातचीत कर रहे थे। पड़ोसी इन लोगों की बात को सुन लिया और श्याम बाबू महतो उनके भाई रामबाबू महतो एवं माँ शकुंतला देवी को मारपीट कर जख्मी कर दिया है।