पूसा: हरपुर पूसा स्थित ससुराल में फांसी के फंदे से झूलता मिला एक विवाहिता का शव परिजनों ने पति पर हत्या कर लगाया आरोप
चांधरपुर गांव के रहने वाले रामभरोस राय ने बताया कि वह अपनी भतीजी किरण देवी की शादी हरपुर पूसा गांव के रहने वाले राम प्रवेश राय से 2 साल पहले किया था। शादी के बाद से ही राम प्रवेश राय दहेज में मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे। आज उन्हें सूचना मिली कि उनकी भतीजी की मौत हो गई है। उन्होंने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।