पूसा: पूसा एवं मोहिउद्दीन नगर के रहने वाले दो युवकों ने मारपीट शराब मामले को लेकर न्यायालय में किया समर्पण
हरपुर पूसा के रहने वाले चुनचुन उर्फ सुमन्त कुमार मारपीट मामले में न्यायालय में समर्पण किया है। तो मोहिउद्दीननगर के रहने वाले मुकेश सिंह शराब मामले में न्यायालय में समर्पण किया है। न्यायाधीश के आदेश के बाद कोर्ट पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। कोर्ट पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि कागजी कार्रवाई के बाद दोनों को जेल भेज दिया जाएगा।