चमोली: बद्रीनाथ मास्टर प्लान में नव निर्मित परिसंपत्तियों का आवंटन प्रभावितों को प्राथमिकता पर तय
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत निर्माण कार्यों और परिसंपत्तियों के आवंटन की समीक्षा की। प्रभावित और स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने, फेज वाइज शिफ्टिंग और फसाड कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।